Skip to content

Punjab Flood: बाढ़ के बीच पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला, पढ़ें

Punjab Flood: बाढ़ के बीच पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला, पढ़ें
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर है। पहाड़ों में बादल फटने और लैंड स्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy Rainfall) से कई गांव बाढ़ (Flood) की चपेट में आ गए है।

गजटेड अफसर तैनात करने का फैसला

पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर लोगों की राहत के लिए अलग-अलग फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पंजाब सरकार (Punjab Government) ने हर गांव में एक गजटेड अफसर तैनात करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने खुद इसका ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, "राज्य के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का प्रशासन से सीधा संपर्क हो सके, इसके लिए हम हर गांव के लिए एक-एक गजटेड अफसर की तैनाती कर रहे हैं, ताकि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अपनी हर समस्या उन्हें बता सकें और उनका जल्द व सही समाधान हो सके।"

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य...

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य यह है कि राज्य के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों का प्रशासन से सीधा संपर्क हो सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोग अपनी हर समस्या इन गजटेड अफसरों को बता सकेंगे और उनका जल्द और उचित समाधान किया जाएगा।