Skip to content

Punjab News: पंजाब अन-एडिड कॉलेज एसोसिएशन ने पंजाब बाढ़ राहत कार्यों के लिए 11 लाख रुपये दिए

Punjab News: पंजाब अन-एडिड कॉलेज एसोसिएशन ने पंजाब बाढ़ राहत कार्यों के लिए 11 लाख रुपये दिए
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बाढ़ के कारण बने कठिन हालातों में एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए पंजाब अन-एडिड कॉलेज एसोसिएशन ( Punjab ) ने राहत कार्यों में अपना योगदान देने के लिए नंगल में पंजाब (Punjab) के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा। आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन और पुक्का के प्रधान डॉ. अंशु कटारिया की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल नंगल में शिक्षा मंत्री से मिला, जहाँ स. हरजोत सिंह बैंस प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव और राहत कार्यों की अगुवाई कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी इस प्रतिनिधिमंडल में पंजाब के सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल सुमनदीप सिंह वालिया, लैमरिन टेक यूनिवर्सिटी के चांसलर निर्मल सिंह रियात, स्वाइट ग्रुप से अशोक गर्ग, राम देवी जिंदल कॉलेज से राजीव जिंदल और क्वेस्ट ग्रुप से हरिंदर कांडा शामिल थे। [caption id="attachment_83474" align="alignnone" width="1200"] Punjab Flood Alert Punjab Flood Alert[/caption] स. हरजोत सिंह बैंस ने पुक्का और इसकी सदस्य संस्थाओं के इस योगदान की सराहना की और इस कठिन समय में दी गई इस मदद के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस समय पुक्का का योगदान बाढ़ से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में राज्य सरकार को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करने में मदद करेगा।