डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update:
पंजाब (
Punjab
) में भारी बारिश के कारण बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा, पंजाब के 1400 से ज़्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
भारी बारिश की चेतावनी
3 सितंबर यानी आज से राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूरे हफ़्ते हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस बीच, पंजाब सरकार (Punjab Government) ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है।
[caption id="attachment_83382" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
लगातार बारिश और बाढ़ से पंजाब (Punjab) में हालात गंभीर हैं। पंजाब के सभी 23 जिलों को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया गया है। 1400 गांवों के 3 लाख 54 हज़ार 626 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।