Skip to content

Jalandhar News: रमणीक सिंह रंधावा ने संभाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन का कार्यभार

Jalandhar News: रमणीक सिंह रंधावा ने संभाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन का कार्यभार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: रमणीक सिंह रंधावा ने आज सादगीपूर्वक, परमात्मा के आगे अरदास कर, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर ( Jalandhar ) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया।

वाहेगुरु जी की कृपा से कार्यभार संभाल लिया

उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है, इसलिए किसी समारोह की बजाय ज़रूरत है कि हम सब मिलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी चेयरमैन के रूप में नियुक्ति का नोटिफिकेशन हुआ था और आज उन्होंने वाहेगुरु जी की कृपा से कार्यभार संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

रमणीक सिंह रंधावा ने भरोसा दिलाया कि इस ज़िम्मेदारी को वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाएंगे। वे जालंधरवासियों और पंजाब के विकास के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। [caption id="attachment_53514" align="alignnone" width="800"] CM Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann[/caption]

सरकार का धन्यवाद किया

साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया जी का दिल से धन्यवाद किया कि उन्होंने उन पर विश्वास जताकर यह ज़िम्मेदारी सौंपी।