डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert:
पंजाब (
Punjab
) में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं।
रावी दरिया में आई बाढ़
बारिश से जालंधर (Jalandhar) व लुधियाना (Ludhiana) जिलों के कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर चुका है। वहीं अमृतसर की तहसील अजनाला का गांव जट्टां इन दिनों रावी दरिया में आई बाढ़ से जूझ रहा है। पूरा गांव पानी में डूब चुका है। घरों के अंदर तीन से साढ़े चार फीट तक पानी है।
[caption id="attachment_83474" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
जट्टां में हालात इतने खराब हैं कि लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं। बिजली सप्लाई ठप है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। इसको लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान से बातचीत की।
[caption id="attachment_83473" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
गृह मंत्री ने CM से की बात
फोन पर हुई बातचीत के दौरान राज्यपाल और CM ने गृह मंत्री को मौजूदा हालात और बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव व राहत कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। आज पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
[caption id="attachment_83443" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
अगर पहाड़ों में तेज बारिश होगी तो रावी, ब्यास और सतलुज नदी के पानी से और नुकसान हो सकता है। भाखड़ा डैम में जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट से 6 फीट ही कम रह गया है। इसके चलते डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए हैं।