Skip to content

Punjab Flood: बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास

Punjab Flood: बाढ़ में बुज़ुर्गों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब भर में बाढ़ से हुई तबाही के दौरान बुज़ुर्गों की सुरक्षा और भलाई के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष कदम उठाए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से राज्य के 479 बुज़ुर्गों की पहचान की है। ज़िला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी की सहायता से बुज़ुर्गों की मदद की जा रही है। [caption id="attachment_73678" align="aligncenter" width="1200"] DR. Baljit Kaur Punjab Government DR. Baljit Kaur Punjab Government[/caption]

वृद्ध आश्रमों में लगभग 700 बुज़ुर्गों को रखने की क्षमता

यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ( Dr. Baljit Kaur ) ने दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य के वृद्ध आश्रमों में लगभग 700 बुज़ुर्गों को रखने की क्षमता है और ज़रूरतमंद बुज़ुर्ग इन वृद्ध आश्रमों में शरण ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए वृद्ध आश्रमों में भोजन, स्वास्थ्य जांच, रहने-सहने और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें घर जैसा माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है कि कोई भी बुज़ुर्ग अकेलापन या परेशानी महसूस न करे।

3 गाँवों से 20 बुज़ुर्गों की पहचान की

ज़िलावार जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि अमृतसर के 15 गाँवों से 200 बुज़ुर्ग, गुरदासपुर के 12 गाँवों से 112 बुज़ुर्ग, फिरोज़पुर के 4 गाँवों से 40 बुज़ुर्ग, होशियारपुर के 3 गाँवों से 14 बुज़ुर्ग, कपूरथला के 7 गाँवों से 34 बुज़ुर्ग, तरनतारन के 3 गाँवों से 50 बुज़ुर्ग, बठिंडा के 2 गाँवों से 9 बुज़ुर्ग और फ़ाज़िल्का के 3 गाँवों से 20 बुज़ुर्गों की पहचान की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अपील की कि यदि किसी बुज़ुर्ग को किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है तो वह अपने परिवार के सदस्यों सहित अस्थायी रूप से वृद्ध आश्रमों में रह सकते हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है और प्रभावित लोगों को पूरी सहायता पहुँचाई जा रही है।