डेली संवाद, रामपुर। Himachal Landslide:
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से इस समय क बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिमाचल प्रदेश में चलती बस पर चट्टानें गिर गई है जिसमें 2 यात्री की मौत और 15 घायल हो गए है।
दो व्यक्ति की मौके पर मौत
मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश (
Himachal Pradesh
) के शिमला (Shimla) जिला के रामपुर (Rampur) में आज यात्रियों से भरी चलती प्राइवेट बस पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दो व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
[caption id="attachment_83956" align="alignnone" width="1200"]
Himachal Landslide[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
अचानक चट्टानें बस के अंदर आ जाने से सवारियों में चीखो पुकार मच गई। लोगों को संभलने का कतई मौका नहीं मिला। सूचना के अनुसार, HP-63A-1891 नंबर की प्राइवेट बस (विशाल ट्रैवल) रामपुर से शिमला की तरफ आ रही थी।
बस को तोड़ते हुए सवारियों के ऊपर गिरी चट्टानें
रामपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बिथल के पास काली मिट्टी इलाके में दोपहर करीब 3 बजे पहाड़ी से चट्टानें बस पर गिर गई, जो बस की एक साइड को तोड़ते हुए अंदर बैठी सवारियों के ऊपर गिर गई। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।