Skip to content

Punjab News: आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को कोर्ट ने सुनाई सजा, 12 साल पुराना है मामला

Punjab News: आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को कोर्ट ने सुनाई सजा, 12 साल पुराना है मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में गिरफ्तार हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनजिंदर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोर्ट ने विधायक को सजा सुना दी है।

4 साल की सजा

मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मनजिंदर सिंह को तरनतारन की अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। 12 साल पुराने मामले में अदालत ने सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

बता दे कि 10 सितंबर को अदालत ने 12 साल पहले युवती से मारपीट करने और छेड़छाड़ के आरोप में मनजिंदर सिंह को दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अदालत ने घटना के वक्त टैक्सी ड्राइवर रहे विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के अलावा 5 पुलिसकर्मियों दविंदर कुमार, सारज सिंह, अश्वनी कुमार, तरसेम सिंह और हरजिंदर सिंह को भी दोषी ठहराया।