डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Flood Update:
भाखड़ा बांध पर खतरा बरकरार है। बांध का जलस्तर खतरे के निशान से बस एक फुट दूर है। बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कई जगहों पर तेज़ बहाव के कारण तटबंधों को खतरा पैदा हो गया है।
14 गांवों में बाढ़ का खतरा
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला लुधियाना (
Ludhiana
) के सराली गांव के पास सतलुज नदी का बांध बेहद कमजोर हो गया है। बांध पर तेज बहाव का दबाव है, जिससे 14 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
[caption id="attachment_84202" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Update[/caption]
वहीं इसके साथ ही माछीवाड़ा एरिया में भी सतलुज का पानी बांध तक पहुंच गया है। भाखड़ा बांध का जलस्तर अब खतरे के निशान से मात्र एक फीट नीचे रह गया है। लगातार पानी की आमद बढ़ने से चारों फ्लड गेट्स 10-10 फुट तक खोले गए हैं।
[caption id="attachment_82909" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Update[/caption]