Skip to content

Punjab Flood: बाढ़ की स्थिति में सुधार के साथ पंजाब में जन-जीवन फिर से पटरी पर लौटा

Punjab Flood: बाढ़ की स्थिति में सुधार के साथ पंजाब में जन-जीवन फिर से पटरी पर लौटा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार होने से पंजाब का जन-जीवन फिर से पटरी पर आ गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों के धैर्य और सरकार द्वारा समय पर किए गए उचित प्रयासों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। No new population affected, no deaths in last 24 hours: Hardeep Singh Mundian

प्रभावित आबादी का आंकड़ा 3,89,176 रहा

कैबिनेट मंत्री ( Hardeep Singh Mundian ) ने बाढ़ संबंधी 14 सितम्बर और 15 सितम्बर की रिपोर्टों की तुलना करते हुए बताया कि प्रभावित गांवों की संख्या का आंकड़ा बिना किसी बदलाव के 2,472 है जबकि प्रभावित आबादी का आंकड़ा 3,89,176 रहा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उन्होंने कहा कि हालांकि राहत के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है, जिसमें राहत कैंपों की संख्या 24 घंटों के भीतर 82 से घटाकर 66 कर दी गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि लोग लगातार अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसी तरह इस अवधि के दौरान राहत कैंपों में ठहरे हुए लोगों की संख्या 3,699 से घटकर 3,449 हो गई। कैबिनेट मंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राहत, सफ़ाई और पुनर्वास के प्रयास जोर-शोर से जारी हैं। [caption id="attachment_83394" align="aligncenter" width="1200"] Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas Teams of Punjab Police, NDRF, SDRF and Indian Army are working together in the flood affected areas[/caption]

NDRF, SDRF और सेना की टीमे तैनात

राजस्व मंत्री ने आगे बताया कि ज़मीनी स्थिति में सुधार को देखते हुए NDRF, SDRF और सेना की टीमों की तैनाती को भी तर्कसंगत किया गया है। उन्होंने कहा कि 14 सितम्बर तक NDRF की दो टीमें फाजिल्का में और एक टीम फिरोज़पुर में तैनात थीं, जबकि 15 सितम्बर तक फिरोज़पुर में एक टीम राहत कार्य संबंधी तैयारियों को सुनिश्चित करने में लगी हुई है। श्री मुंडियां ने बताया कि इसके साथ ही सुरक्षित निकाले गए व्यक्तियों की संख्या पिछले दिन की तरह 23,340 रही, जबकि फसली नुकसान का क्षेत्र भी पहले दिन की तरह 1,98,525 हेक्टेयर रहा।