Skip to content

Punjab News: रात के समय सड़कों पर शुरू हुआ हनीट्रैप का नया खेल, लड़कियां बनकर घूम रहे लड़के

Punjab News: रात के समय सड़कों पर शुरू हुआ हनीट्रैप का नया खेल, लड़कियां बनकर घूम रहे लड़के
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: अगर आप भी चंडीगढ़-मोहाली में रात को अपने वाहनों में सफर करते है तो जरा संभल के। दरअसल रात में चंडीगढ़-मोहाली (Chandigarh- Mohali ) की सड़कों पर हनीट्रैप का खेल शुरू हो जाता है जोकि वाहन चालकों के लिए एक सिरदर्दी का कारण बन गया है।

महिला ने शेयर किया वीडियो

बता दे कि एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उसने दावा किया है कि रात को कई लड़के खुद लड़कियां बनकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं, फिर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। महिला ने कहा अब मार्केट में आने से लोग परहेज करने लगे हैं।

पौने 10 बजे के बाद एक्टिव होता ग्रुप

लोगों के मुताबिक ये ग्रुप रात पौने 10 बजे के बाद एक्टिव होता है। वहीं कुछ लोगों ने इन "लड़कियों" के खिलाफ शिकायतें भी दर्ज करवाई हैं, जो वाहनों को रोककर खिड़कियों पर हाथ मारती हैं। सबसे ज्यादा मामले उन सड़कों पर आ रहे हैं, जहां पर पुलिस की आवाजाही कम होती है या सड़क सुनसान रहती हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इन घटनाओं से लोगों में डर पैदा हो जाता है और परिवार के साथ सफर कर रहे लोग इन रास्तों पर जाने से बचाव करते है। वहीं ऐसे मामले पुलिस प्रशासन की नाकामी को भी दर्शाती है। मोहाली के फेज-3बी 2 और IV अस्पताल के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

लड़के लड़कियां बनकर घूम रहे

मार्केट में गई एक महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें वह कहती है कि अब मोहाली की मार्केट में आना भी मुश्किल हो गया है। यहां पर लड़के लड़कियां बनकर घूम रहे हैं। महिला ने आगे कहा कि मोहाली की मार्केट में कोई फैमिली एंट्री नहीं कर सकती है।