आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) में काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आतंकियों को 2.5 किलो आईईडी/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल के साथ पकड़ा है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने बताया कि ये माॅड्यूल बीकेआई मास्टरमाइंड हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देश पर यूके स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमाराय द्वारा संचालित था।दो आतंकी गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को जालंधर (Jalandhar) से पकड़ा गया। जांच से पता चला है कि आईईडी का उद्देश्य लक्षित आतंकी हमला था। यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पीएस एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।In a major breakthrough against #Pakistan’s ISI-backed terror network, Counter Intelligence #Jalandhar busts a Babbar Khalsa International (#BKI) terror module operated by #UK-based handlers Nishan Jaurian and Adesh Jamarai on the directions of BKI mastermind Harwinder Singh… pic.twitter.com/GqYsqRPYPH
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 9, 2025