Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में DSP सस्पेंड, विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई!

Jalandhar News: जालंधर में DSP सस्पेंड, विधायक रमन अरोड़ा से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में DSP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

डीएसपी अरमिंदर सिंह सस्पेंड

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के विजिलेंस विभाग के डीएसपी अरमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) से जुड़े केस में हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि डीएसपी अरमिंदर सिंह ने विधायक रमन अरोड़ा  की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था। जिसके चलते अगले दिन ही उनके खिलाफ कार्रवाई करते ही उनको सस्पेंड कर दिया गया है। [caption id="attachment_83966" align="alignnone" width="1200"] Raman Arora Raman Arora[/caption]

इस मामले में भेजा था समन

बताया जा रहा है कि साक्षी विधायक के साढू राजन कपूर के बेटे की फर्म में पार्टनर है, जिसकी टर्नओवर 2022-23 में 4.42 करोड़ रुपए 2023-24 में 5.82 करोड़ और 24-25 में 7.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसी के चलते डी.एस.पी. ने समन जारी किया था। वहीं अरमिंदर सिंह को सस्पेंड करने का कारण ड्यूटी में कोताही बरतना बताया गया है। लेकिन विभाग द्वारा इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दे कि डीएसपी अरमिंदर को अब अमृतसर की पीएपी 9वीं बटालियन में तैनात किया गया है। इस पूरे मामले में आज (8 अक्टूबर) कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है।