Skip to content

Punjab News: पंजाब की जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए NCBC की बैठक

Punjab News: पंजाब की जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए NCBC की बैठक
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय पिछड़ी श्रेणियां आयोग (NCBC), नई दिल्ली द्वारा 14 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 2:00 बजे यू.टी. गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में एक जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

पहले 9 अक्टूबर को निर्धारित की गई थी

इस जनसुनवाई का उद्देश्य पंजाब ( Punjab ) की विभिन्न जातियों को भारत सरकार की केंद्रीय ओ.बी.सी. सूची में शामिल करने से संबंधित मांगों पर विचार करना है। प्रवक्ता ने बताया कि यह जनसुनवाई पहले 9 अक्टूबर को निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसकी तिथि में बदलाव कर इसे 14 अक्टूबर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित जातियों के प्रतिनिधियों को आयोग के समक्ष अपने विचार, तथ्य और मांगें सीधे तौर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। राज्य सरकार ने संबंधित जाति समूहों और उनके प्रतिनिधियों से इस जनसुनवाई में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने सुझाव आयोग के साथ साझा करने की अपील की है।