Punjab News: पैसको ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Muskaan Dogra
1 Min Read
PESCO Celebrates 47th Raising Day
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉर्पोरेशन (PESCO) ने आज अपना 47वां स्थापना दिवस चंडीगढ़ में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे। पैसको राज्यभर में पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समारोह को संबोधित करते हुए पैसको के प्रबंध निदेशक, मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (से.नि) ने संस्था के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य के प्रति निष्ठा और अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्षा सेवाएँ कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पैसको पूर्व सैनिकों के कल्याण और रोजगार सृजन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान पैसको द्वारा 6,000 से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं, जो पंजाब सरकार की सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पैसको आगे भी पूर्व सैनिकों के लिए और अधिक रोजगार अवसर पैदा करने तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए सतत प्रयास करता रहेगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *