Skip to content

Punjab News: पुलिस ने 2.1 किलोग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 59 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Punjab News: पुलिस ने 2.1 किलोग्राम हेरोइन और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ 59 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए शुरू की गई व्यापक मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को लगातार 230वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 326 स्थानों पर छापेमारी की।

59 नशा तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान कुल 57 एफआईआर दर्ज कर 59 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही, पिछले 230 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 33,280 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 1598 नशीली गोलियां/कैप्सूल, और 3.17 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। [caption id="attachment_75610" align="alignnone" width="1200"] FIR FIR[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) ने पुलिस आयुक्तों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। नशे के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है। [caption id="attachment_73338" align="alignnone" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption] इस अभियान के दौरान 66 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से अधिक टीमें राज्यभर में 326 स्थानों पर छापेमारी में शामिल रहीं। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 349 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।