Skip to content

Punjab By Election: पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कांग्रेस के दो बड़े नेता

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तरनतारन/दिल्ली। Punjab By Election: पंजाब में उपचुनावों (By Election) से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दरअसल, तरनतारन (Tarn Taran) विधानसभा क्षेत्र के दो कांग्रेस (Congress) नेता आज दिल्ली (Delhi) में भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। [caption id="attachment_90213" align="aligncenter" width="1200"] Two Congress leaders joined the BJP in Delhi today Two Congress leaders joined the BJP in Delhi today[/caption]

दो कांग्रेस नेता भाजपा (BJP) में शामिल

भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और पी.पी.सी.सी. समन्वयक रणजीत सिंह ढिल्लों (राणा गंदीविंड) और पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंदीविंड के अध्यक्ष एडवोकेट जगमीत सिंह ढिल्लों गंदीविंड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

दोनों नेताओं को आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की उपस्थिति में भाजपा में शामिल किया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और देशहित में किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।