डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar GST Scam CBI Case Update: पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में कई और बड़े अफसर फंसते नजर आ रहे हैं। भुल्लर रिश्वत प्रकरण में CBI के निशाने पर 8 आईपीएस (IPS) और 4 आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। इसके साथ ही कई कारोबारी हैं, जो राज्य और केंद्र सरकार की करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी कर रहे हैं।
पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (DIG Harcharan Singh Bhullar) समेत कई भ्रष्ट अफसरों के बीच नाभा निवासी कृष्णु शारदा मुख्य कड़ी बन चुका है। सीबीआई (CBI) उन लोगों को पर नजर रखना चाहती है जेल में बिचौलिये कृष्णु शारदा से मिलने आ रहे हैं। सीबीआई ने विशेष अदालत में अर्जी दायर कर पिछले 10 दिनों के दौरान जेल में कृष्णु से मिलने आए लाेगों का रिकाॅर्ड मांगा है। जिससे कई बड़े राज का पर्दाफाश हो सकता है।
[caption id="attachment_90027" align="aligncenter" width="1200"]
CBI Raid[/caption]
आईएएस-आईपीएस अफसरों से जान-पहचान
सीबीआई (CBI) ने जेल में कृष्णु से मिलने आए लोगों की सीसीटीवी भी मांगी है। दरअसल, सीबीआई को जांच के दौरान पता चला है कि बिचौलिया कृष्णु शारदा केवल भुल्लर ही नहीं बल्कि कई पुलिस अधिकारियों के लिए भी उगाही करता था। उसकी कई आईएएस-आईपीएस अफसरों से जान-पहचान थी।
ऐसे में सीबीआई जेल के अंदर भी बिचौलिये की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहती है। भुल्लर को सीबीआई ने बिचौलिये कृष्णु शारदा के साथ 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। वह मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप डीलर से आठ लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। दोनों ही इस समय बुड़ैल जेल में बंद है।
[caption id="attachment_89646" align="aligncenter" width="1200"]
CBI Raid[/caption]
8 IAS और 4 IAS अफसर निशाने पर
पंजाब
(Punjab)
के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के रिश्वत प्रकरण में अब चंडीगढ़ में सेवाएं दे चुके पंजाब के आईएएस और आईपीएस अफसर भी सीबीआई के निशाने पर आ गए हैं। शक की सूई 8 आईपीएस और चार आईएएस अधिकारियों पर घूम रही है। सीबीआई जांच में यह पता चला है कि भुल्लर के साथ गिरफ्तार उसके बिचौलिये कृष्णु शारदा की कई आईएएस-आईपीएस के साथ पहचान थी।
सीबीआई ने मांगा रिमांड
सीबीआई ने विशेष अददालत में अर्जी दायर की थी और पूछताछ के लिए बिचौलिये का 12 दिनों का रिमांड मांगा था। इस अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई थी, जिसे एक दिन के लिए टाल दिया गया है। बिचौलिये की तरफ से अदालत में कोई वकील पेश नहीं हुआ, इसलिए इस मामले की सुनवाई अब बुधवार को होगी। वहीं, भुल्लर के वकील ने भी बिचौलिए के रिमांड का विरोध करने की तैयारी कर ली है।
बुधवार को बिचौलिए के रिमांड पर सुनवाई होगी और इस दौरान उसे अदालत में पेश किया जाएगा। कबूलनामे में बिचौलिया अफसरों के नाम ले लेता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई उन्हें जांच में शामिल कर सकती है। भ्रष्टाचार के इस खेल में कई अफसरों के नाम भी सामने आ सकते हैं। इनमें कुछ अधिकारी चंडीगढ़ प्रशासन व पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
[caption id="attachment_89397" align="aligncenter" width="1200"]
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली[/caption]
आय से अधिक संपत्ति का भी केस बनेगा
सीबीआई ने 16 अक्टूबर को पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। भुल्लर के साथ एक बिचौलिया नाभा निवासी कृष्णु शारदा भी पकड़ा गया था। सीबीआई को भुल्लर के घर से साढ़े सात करोड़ रुपये कैश, ढाई किलो सोना और कई लग्जरी चीजें मिली थीं। ऐसे में सीबीआई उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का भी केस बना सकती है।
सीबीआई ने कुछ दिन पहले भुल्लर के सेक्टर 40 स्थित घर पर सर्च भी की थी। तब सीबीआई ने उनके घर के कोने कोने की पैमाइश की थी। सीबीआई ने उनके समराला स्थित फार्म हाउस पर भी सर्च की थी। उनके बैंक खातों और लाकर भी खंगाले जा रहे हैं। सीबीआई पिछले कुछ सालों के दौरान उनकी आय और अर्जित की गई चल-अचल संपत्ति का रिकाॅर्ड जुटा रही है जिनका बाद में मिलान किया जाएगा।