डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत (Mohinder Bhagat) ने पंजाब सिविल सचिवालय में अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान महाराजा रणजीत सिंह वार म्यूज़ियम के विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
म्यूज़ियम को बारीकी से सुसज्जित किया जाए
मंत्री (
Mohinder Bhagat
) ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि लुधियाना (Ludhiana) स्थित महाराजा रणजीत सिंह वार म्यूज़ियम के विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल को महान योद्धा महाराजा रणजीत सिंह की गौरवशाली विरासत को और अधिक रूप प्रेरक बनाया जा सके।
[caption id="attachment_82758" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat Minister Punjab[/caption]
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि महाराजा रणजीत सिंह वार म्यूज़ियम (Maharaja Ranjit Singh War Museum) को बारीकी से सुसज्जित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को राज्य के सैनिक इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके।