Skip to content

Punjab News: पंजाब में सवारियों से भरी रोडवेज बस के साथ भयानक हादसा, मची चीख-पुकार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में सवारियों से भरी रोडवेज बस के साथ भीषण हादसा हो गया है जिससे यात्रियों से चीख पुकार मच गई है।

हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल

मिली जानकारी का मुताबिक पंजाब (Punjab) के खन्ना ( Khanna ) में नेशनल हाईवे पर मैकडॉनल्ड्स के पास सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज बस के साथ भयानक हादसा हो गया है। वहीं हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए है जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। [caption id="attachment_90457" align="alignnone" width="1200"] Punjab Roadways Bus Accident Punjab Roadways Bus Accident[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया जा रहा है कि बस लुधियाना से पटियाला जा रही थी लेकिन जब वह खन्ना में मैकडॉनल्ड्स के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्राला डिवाइडर पार कर बस से टकरा गया जिससे ये हादसा हो गया। वहीं सुबह का समय था जिससे चलते बस में बैठी ज्यादातर सवारियों में छात्र शामिल थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंच गई है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।