Skip to content

Punjab Weather Update: इस दिन से पंजाब में बदलेगा मौसम, दिन के तापमान में आएगी भारी गिरावट

Punjab Weather Update: इस दिन से पंजाब में बदलेगा मौसम, दिन के तापमान में आएगी भारी गिरावट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में अक्टूबर के पहले हफ़्ते में हुई बारिश के बाद मौसम में धीरे धीरे बदलाव हुआ शुरू हो गया है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिवाली के बाद पंजाब में मौसम बदलने की उम्मीद है।

गर्मी से मिलेगी राहत

इसके साथ ही दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। रातें ठंडी हो जाएँगी, जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ सकते हैं। पंजाब ( Punjab ) में दिन का औसत तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। [caption id="attachment_80138" align="alignnone" width="1200"] Weather Alert Weather Alert[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 15 अक्टूबर से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोग बुखार, खांसी, डेंगू और टाइफाइड जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जिसको देखते हुए मौसम विभाग द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।