Skip to content

Rajvir Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लेकर आई बड़ी खबर, मोहाली अस्पताल में मची हलचल

Rajvir Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा को लेकर आई बड़ी खबर, मोहाली अस्पताल में मची हलचल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Rajvir Jawanda Health Update: पंजाबी इंडस्ट्री से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी गायक राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली ( Mohali ) के फोर्टिस अस्पताल 11 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उनका निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 11 दिन बाद पंजाबी गायक ने आखिरकार इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जवंदा के पैतृक गांव पोना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने उनकी डेथ डिक्लेयर कर दी है।वह 27 सितंबर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं फोर्टिस अस्पताल में पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Gurpreet Ghuggi (@ghuggigurpreet)

पंजाब की तमाम राजनीतिक, सामाजिक और संगीत जगत की हस्तियां उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रही हैं। अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और जसबीर जस्सी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।