Skip to content

Rain Alert In Punjab: पंजाब में 2 नवंबर तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert In Punjab
Rain Alert In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: चक्रवाती तूफान मोन्था (Cyclone Montha) ने पूरे देश में मौसम बदल दिया है। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश, बर्फबारी और ठंड बढ़ने की संभावना है।

कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना

अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ( IMD ) ने ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। [caption id="attachment_88948" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में करप्शन, विदेश बैठे ससुर के नाम पर इंजीनियर बन गया ‘ठेकेदार’

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवात मोन्था के कारण अगले तीन से चार दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और आंधी की संभावना है। [caption id="attachment_90598" align="alignnone" width="1200"] Cyclone Montha Update Cyclone Montha Update[/caption]

पंजाब में बढ़ सकती ठंड

कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम में बदलाव का असर पंजाब पर भी पड़ेगा। पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश से ठंड बढ़ सकती है। बता दे कि दें कि बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान मोंठ का गंभीर असर कई राज्यों में महसूस किया जा रहा है।