Skip to content

Rajinder Gupta: राजिंदर गुप्ता ने राज्यसभा चुनाव का भरा नामांकन, CM मान भी रहे साथ

Rajinder Gupta: राजिंदर गुप्ता ने राज्यसभा चुनाव का भरा नामांकन, CM मान भी रहे साथ
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Rajinder Gupta: पंजाब (Punjab) से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान कई मंत्री उनके साथ रहे।

राजिंदर गुप्ता ने भरा नामांकन

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा कैंडिडेट राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) ने नामांकन भर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। [caption id="attachment_88018" align="alignnone" width="1200"] Rajinder Gupta Trident Group Punjab Rajinder Gupta Trident Group Punjab[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि लुधियाना से संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है। 24 अक्टूबर को चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी। आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही है।

राज्यसभा से 6 मेंबर

वहीं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। जिसके चलते उनकी जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। बता दे कि पंजाब से इस समय राज्यसभा से 6 मेंबर हैं। ये सभी AAP के ही नेता हैं।