Skip to content

Rajvir Jawanda: राजवीर जवंदा की मौत पर सीएम मान ने व्यक्त किया दुख, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

Rajvir Jawanda: राजवीर जवंदा की मौत पर सीएम मान ने व्यक्त किया दुख, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Rajvir Jawanda: पंजाबी इंडस्ट्री में आज उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) का निधन हो गया।

सीएम मान ने व्यक्त किया दुख

उनके निधन पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक और संगीत जगत की हस्तियां ने शोक व्यक्त किया है। वहीं सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरका

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी नजदीक हुए भयानक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान राजवीर जवंदा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का यह सितारा हमेशा के लिए अलोप हो गया।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Bhagwant Mann (@bhagwantmann1)

उन्होंने आगे कहा कि अपनी छोटी उम्र में गानों के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजवीर जवंदा की आवाज़ हमेशा गूंजती रहेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को वाहेगुरु के चरणों में निवास देने और परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।