Skip to content

Rajvir Jawanda: पंचतत्व में विलीन हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा, बेटे ने दी मुखाग्नि

Rajvir Jawanda: पंचतत्व में विलीन हुए पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा, बेटे ने दी मुखाग्नि
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लुधियाना। Rajvir Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) को लुधियाना (Ludhiana) स्थित उनके पैतृक गांव पौना में अंतिम विदाई दे दी गई है। वहीं सिंगर की मौत से पूरे पंजाब में शोक की लहर है।

बेटे दिलावर ने दी मुखाग्नि

बता दे कि सिंगर राजवीर जवंदा (Rajvir Jawanda) को अंतिम विदाई दे दी गई है। लुधियाना स्थित उनके पैतृक गांव पौना के सरकारी स्कूल के पास वाले ग्राउंड में ही उन्हें बेटे दिलावर ने मुखाग्नि दी। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भारी भीड़ जुटी रही। [caption id="attachment_87688" align="alignnone" width="1200"] Rajvir Jawanda Rajvir Jawanda[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस दौरान उन्हें लाल रंग की पगड़ी पहनाई गयी थी। अंतिम विदाई देने के लिए गांव में फैंस की भारी भीड़ जुटी रही और अभी ने नम आखों से विदा दी। जवंदा के अंतिम दर्शन के लिए CM भगवंत मान भी गांव पहुंचे और इसके साथ रिश्तेदार व पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सेलिब्रिटीज के साथ उनके अंतिम दर्शन किए।