Skip to content

Punjab News: स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले एस.एफ.जे. के तीन आंतकी गिरफ्तार

Punjab News: स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले एस.एफ.जे. के तीन आंतकी गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने बठिंडा ( Bathinda ) पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पाबंदीशुदा संगठन “सिख्स फॉर जस्टिस (एस एफ जे)” के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गांव भिसियाणा और मानांवाला के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने में शामिल थे। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने दी। “सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ)” न्यूयॉर्क स्थित संगठन है, जिसे इसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थन प्राप्त हैं, और भारत सरकार ने इसे गैर-कानूनी संगठन घोषित किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में करप्शन, विदेश बैठे ससुर के नाम पर इंजीनियर बन गया ‘ठेकेदार’

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नवजोत सिंह उर्फ जोता (24) और गुरप्रीत सिंह (26) — दोनों निवासी कालीयावाला, फिरोजपुर — तथा हरजिंदर सिंह, निवासी मानांवाला, बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक डोंगल डिवाइस बरामद की है। [caption id="attachment_76520" align="alignnone" width="1200"] DGP Gaurav Yadav DGP Gaurav Yadav[/caption] जांच के अनुसार, 19-20 अक्टूबर 2025 की रात गांव मानांवाला के एक स्कूल और 26-27 अक्टूबर 2025 की रात गांव भिसियाणा के पीएम केंद्रीय विद्यालय की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक Khalistani नारे लिखे गए थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने समाज में अशांति फैलाने और देशविरोधी भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से ये नारे लिखे थे। उन्होंने कहा कि सबूतों से यह भी स्पष्ट हुआ है कि इन गतिविधियों के लिए उन्हें विदेशों से फंडिंग मिल रही थी।