Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग की भविष्वाणी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग की भविष्वाणी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में मौसम बदल रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

तापमान अभी भी सामान्य

कई दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, जिसके कारण राज्य का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, राज्य भर में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। [caption id="attachment_88948" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार वहीं मानसा सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया, लेकिन यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। फ़रीदकोट इस समय सबसे ठंडा ज़िला है, जहाँ न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस सप्ताह बारिश नहीं

मौसम विभाग केअनुसार इस सप्ताह बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि राज्य में कोई खास बारिश होने की संभावना नहीं है। 20 नवंबर तक, उत्तरी और पूर्वी जिलों में तापमान 24-26°C और शेष पंजाब में 26-28°C के बीच रहने की उम्मीद है।