Skip to content

Jalandhar: जालंधर के अग्रवाल ढाबे के मालिक से कड़ी पूछताछ, 6 प्रापर्टियों का पता चला, इनकम टैक्स और ED भी कार्ऱवाई की तैयारी में

GST-Scam
GST-Scam
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar GST Raid in Aggarwal Vaishno Dhaba News: जालंधर में अग्रवाल वैष्णों ढाबे पर सैंट्रल जीएसटी (GST) की छापेमारी और सर्च पूरी हो गई है। सैंट्रल जीएसटी टीम (GST) को जो कैश मिले, उसे मशीनों से गिनती की गई, आधिकारिक तौर पर 2.80 करोड़ रुपए पाए गए हैं। इसके अलावा 6 प्रापर्टी का पता चला है। इस मामले में अब इनकम टैक्स (Income Tax) और ईडी (ED) की भी इंट्री हो सकती है। जालंधर (Jalandhar) के कूल रोड (Cool Road Jalandhar) स्थित अग्रवाल वैष्णों ढाबा (Aggarwal Vaishno Dhaba) के मालिक नरेश कुमार के घर और ढाबे पर सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने छापा मारा था। इस छापेमारी में ढेर सारा कैश बरामद हुआ। तब करीब 3 करोड़ रुपए कहा गया। आज आधिकारिक रूप से बताया गया है कि नोटों की गिनती में 2.80 करोड़ कैश है। [caption id="attachment_92851" align="aligncenter" width="1200"] Aggarwal Vaishno Dhaba Aggarwal Vaishno Dhaba[/caption]

ईडी भी कर सकती है पूछताछ

भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद राज्य की जीएसटी (GST) टीम भी सक्रिय हो गई है। इसके अलावा इनकम टैक्स (Income Tax) और ईडी (ED) अपने स्तर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पता चला है कि अग्रवाल वैष्णों ढाबा (Aggarwal Vaishno Dhaba)  के मालिक नरेश कुमार को आज सैंट्रल जीएसटी (GST) दफ्तर बुलाया गया था। जहां नरेश कुमार से पूछताछ हुई है। आपको बता दें कि अग्रवाल वैष्णों ढाबे (Aggarwal Vaishno Dhaba) के मालिक नरेश कुमार ने कूल रोड पर कामर्शियल इमारत बनाई, जिसमें वायलेशन होने पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई थी। इसके बाद विजीलैंस ने करप्शन केस में कार्रवाई करते हुए एक विधायक और एक महिला अफसर को पकड़ा। इसमें अग्रवाल ढाबा के मालिक ने 10 लाख रुपए वसूली का आरोप लगाया था। [caption id="attachment_49455" align="aligncenter" width="800"] income-tax income-tax[/caption]

इनकम टैक्स कार्ऱवाई की तैयारी में

अग्रवाल ढाबे के मालिक के ठिकानों से 2.80 करोड़ कैश मिलने से इनकम टैक्स और ईडी के कान खड़े हो गए हैं। सैंट्रल जीएसटी के छापे के बाद अब इनकम टैक्स और ईडी पूरी तैयारी में है। अग्रवाल ढाबे के मालिक नरेश कुमार को रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आपको बता दें कि पटियाला में एक रिएल एस्टेट कारोबारी के घर सीबीआई का छापा पड़ा था। यह रियल एस्टेट कारोबारी पंजाब के सस्पैंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर का काला धन प्रापर्टी में निवेश करता था। सीबीआई द्वारा इसकी जांच जारी है। क्योंकि इस केस में कई बड़े आईएएस और आईपीएस अफसरों के नाम भी सामने आए हैं। [caption id="attachment_78624" align="aligncenter" width="1200"] ED Raid ED [/caption]

करोड़ों की संपत्ति सस्ते में खरीदी

सूत्र बता रहे हैं कि जालंधर में अग्रवाल ढाबे (Aggarwal Vaishno Dhaba) के मालिक की संपत्तियों की सही जांच हो जाए तो कई परतें खुल सकती हैं। क्योंकि अग्रवाल ढाबे के मालिक द्वारा शहर के कई प्राइम लोकेशन पर संपत्तियों की खरीद फरोख्त की गई है। सरकारी जमीन भी सस्ते में खरीदी है। जबकि मार्केट वैल्यू करोड़ों में है। इसकी शिकायत कांग्रेस नेता संजय सहगल ने विजीलैंस समेत मुख्यमंत्री दफ्तर में भी कर चुके हैं। उधर, इस संबंध में अग्रवाल ढाबा (Aggarwal Vaishno Dhaba) के मालिक नरेश कुमार का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अग्रवाल ढाबे पर भी नरेश कुमार नहीं मिले। जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका। अगर नरेश कुमार अपना पक्ष रखना चाहते हैं कि डेली संवाद के नंबर 9888190945 पर WhatsApp कर सकते हैं।