डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Jeweller Robbery Accused Arrested From Ajmer Breaking News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के भार्गव कैंप में डकैती डालने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि इन तीनों बदमाशों को जालंधर पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है।
जालंधर
(Jalandhar)
के चर्चित भार्गव कैंप में विजय ज्वैलर लूटकांड के तीनों आरोपी राजस्थान के अजमेर से पकड़ लिए गए हैं। इन तीनों बदमाशों को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अजमेर से गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान कुशल, गगन और करण के रूप में हुई है।
[caption id="attachment_90729" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर के नामी ज्यूलर की दुकान में डकैती, पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने सोना-चांदी और कैश लूटा[/caption]
जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी
जालंधर में हुई इस लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुई थीं। पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी अजमेर की तरफ फरार हुए हैं, जिसके बाद टीमें वहां भेजी गईं और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस के उच्च अधिकारी जल्द ही इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
लूटकांड बन गया था सियासी मुद्दा
आपको बता दें कि भार्गव कैंप में सुबह तीन बदमाशों ने पिस्तौल और धारदार हथियार दिखा कर विजय ज्वैलर्स में लूटपाट की। इसकी वीडियो तेजी के साथ वायरल हुई। जिससे ये लूटकांड राजनीतिक मुद्दा बन गया। ज्वैलर से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वडिंग और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे थे।
[caption id="attachment_91150" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Loot News Kushal[/caption]
मुख्य आरोपी कुशल हत्या मामले में जेल जा चुका
भार्गव कैंप के विजय ज्वेलर को लूटने वाला मास्टरमाइंड कुशल ने लांबड़ा में किसी की हत्या की थी। थाना भार्गव कैंप पुलिस का कहना है कि हत्या मामले का रिकॉर्ड मंगवाया गया है। ये हत्या 2021 में हुई थी। इस मामले में उसे 10 साल की कैद हुई थी। इसके बाद वह 4 साल की कैद काटकर बेल पर आया था। जालंधर के अलग-अलग थानों में इस पर 6 पर्चे हैं। इनमें एनडीपीसी, लड़ाई-झगड़े के भी केस दर्ज हैं।
[caption id="attachment_91151" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Loot News Gagan And Karan[/caption]
दूसरा बदमाश गगन शराब तस्करी में जेल जा चुका है
विजय ज्वेलर लूट का दूसरा आरोपी गगन है। उस पर भी विभिन्न थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। तीसरे बदमाश का नाम करण है, जो कुछ महीने पहले तक एक नेता के साथ घूमता था। थाना भार्गव कैंप पुलिस ने बताया कि तीनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उनके थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं है। दूसरे थानों से पुराना रिकॉर्ड मंगवाया है। इसको देखने के बाद ही डिटेल में कुछ बताया जा सकता है।