डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Municipal Corporation Nehru Garden Company Bagh News: जालंधर नगर निगम मुख्यालय के साथ लगते नेहरू गार्डन (कंपनी बाग) पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद आधा हिस्सा छप्पड़ में तब्दील हो गया। हर महीने लाखों रुपए मेनटीनेंस के नाम पर खर्च किया जा रहा है, लेकिन यहां न तो फाउंटेन चलता है और न ही ओपन जिम दुरुस्त है।
जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) की इमारत में जिस गेट से मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर संदीप ऋषि (Sandep Rishi IAS) प्रवेश करते हैं, उसी गेट के ठीक सामने नेहरू गार्डन का मेन गेट भी है। बावजूद अफसरों को नेहरू गार्डन के रखरखाव को लेकर कोई चिंता नहीं है। आज सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू को एक सीनियर सिटीजन ने गेट पर शिकायत की तो वे खुद निरीक्षण करने गार्डन के अंदर चले गए।
[caption id="attachment_95052" align="aligncenter" width="1200"]
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू नेहरू गार्डन का निरीक्षण करते हुए[/caption]
बिट्टू ने किया मौका मुआयना
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने नेहरू गार्डन (कंपनी बाग) का मुआयना किया। इस दौरान गार्डन में लगे दो फाउंटेन बंद थे। इसके अलावा वहां ओपन जिम का आधा सामान ही गायब मिला। जो सामान वहां लगा भी था, वह टूटा और कबाड़ नजर आ रहा था।
सीनिर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने पंजाब प्रेस क्लब के पीछे का हिस्सा भी देखा। जहां ट्यूबवेल से लगातार पानी लीक कर रहा था। ट्यूबवेल लीक होने से सारा पानी गार्डन के पीछे वाले इलाके में भर गया है। जिससे आधा हिस्सा बिल्कुल छप्पड़ बन गया है। यहां पैदल चलना मुश्किल है।
[caption id="attachment_95049" align="aligncenter" width="1200"]
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू नेहरू गार्डन का निरीक्षण करते हुए[/caption]
फाउंटेन बंद, जिम कबाड़
इसके साथ ही नेहरू गार्डन के बीचोबीच लगा फाउंंटेन बंद पड़ा था। यही हाल बड़े फाउंटेन का था। दोनों फाउंटेन बंद मिला। सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने नेहरू गार्डन से ही संबंधित अफसरों को फोन किया, उसके बाद जाकर एक फाउंटेन चालू हो सका, जबकि दूसरा बंद ही रहा।
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि हर महीने लाखों रुपए अफसर नेहरू गार्डन के रखरखाव पर खर्च कर रहे हैं। बावजूद नेहरू गार्डन पूरा छप्पड़ बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि से बात करेंगे।
[caption id="attachment_95050" align="aligncenter" width="1200"]
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू नेहरू गार्डन का निरीक्षण करते हुए[/caption]
लाइटें भी नहीं जलती
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने कहा कि नेहरू गार्डन जालंधर शहर का दिल है। यहां रोज सुबह सीनियर सिटीजन के अलावा अन्य लोग सैर करते हैं। दिन में बच्चे और बुजुर्ग आते हैं। लेकिन गार्डन में पानी भरा है। एसे में सैर कैसे हो सकती है। गार्डन में बैठे एक व्यक्ति ने बताया कि यहां लाइटें भी कम जलती है।