डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News:
पंजाब के तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर जिले में शराब के ठेके बंद रखने का आदेश जारी किया गया है जिसके चलते आज जिले में सारे शराब ठेके बंद रहेंगे।
चुनावों की मतगणना जारी
बता दे कि विधानसभा क्षेत्र तरनतारन (
Tarn Taran
) में 11 नवंबर को हुई चुनावों की मतगणना जारी है, जिसके चलते चुनाव आयोग द्वारा 14 नवंबर को जारी निर्देशों के तहत शाम 6 बजे तक शराब ठेके बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि एक्साइज कमिश्नर पंजाब द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, मतगणना वाले दिन पूरे विधानसभा क्षेत्र तरनतारन और इसके साथ लगते 3 किलोमीटर की सीमा में सभी शराब के ठेके शाम 6 बजे तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।