Punjab News: हरभजन सिंह ने पी.यू. सीनेट चुनावों की तारीखों का ऐलान न करने पर केंद्र सरकार को घेरा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Harbhajan Singh ETO) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की इस बात के लिए कड़ी आलोचना की कि उसने पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू), चंडीगढ़ की सीनेट चुनावों की तारीख का अब तक ऐलान नहीं किया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हालांकि केंद्र सरकार ने विवादित अधिसूचना को रद्द करके एक कदम पीछे जरूर लिया है, लेकिन अब तक अगले चुनावों की तारीख घोषित नहीं की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, पंजाबियों खासकर छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और विश्वविद्यालय की संघीय संरचना को बहाल कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।