Punjab News: पंजाब में पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

पंजाब के फाजिल्का (Fazilka) में पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर विशेष आपरेशन के जरिए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 पैकेट में बंद 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पंजाब में पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Highlights
  • पंजाब में पुलिस ने नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस व चार मैगजीन भी बरामद
  • ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई थी खेप
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फाजिल्का (Fazilka) में पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर विशेष आपरेशन के जरिए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 पैकेट में बंद 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है।

पंजाब में पुलिस ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस मामले में पुलिस ने एक पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस व चार मैगजीन भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने यह खेप ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाई थी। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपियों की पहचान करनैल सिंह निवासी गांव चक्क बजीदा तथा गुरप्रीत सिंह निवासी चक्क टाहलीवाला के रूप में हुई, जबकि इनका साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव चक्क टाहलीवाला फरार हाे गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश कर रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *