Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में सुबह और शाम को बढ़ी ठंड, जाने आने वाले दिनों के मौसम का हाल

Punjab Weather Update: पंजाब में सुबह और शाम को बढ़ी ठंड, जाने आने वाले दिनों के मौसम का हाल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में अब धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई है जिसके चलते ठंड बढ़ रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना बेहद कम है।

रातें हुई ठंडी

बता दे कि पंजाब (Punjab) में रातें ठंडी हो गई हैं। सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ( IMD ) के अनुसार, आज भी मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में गिरावट आ रही है। हालाँकि, 28 नवंबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़, लुधियाना और मोहाली के कुछ इलाकों में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।