Skip to content

Punjab: पंजाब के मशहूर कारोबारी को CBI ने जारी किया समन, जल्द हो सकती गिरफ्तारी, रडार पर कई IPS-IAS अफसर

Punjab: पंजाब के मशहूर कारोबारी को CBI ने जारी किया समन, जल्द हो सकती गिरफ्तारी, रडार पर कई IPS-IAS अफसर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Ex DIG Harcharan Singh Bhullar CBI Case: पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) के रिश्वत केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भुल्लर की वजह से पंजाब का नामी कारोबारी अब CBI की रडार पर आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सी.बी.आई. ने निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) की बेनामी संपत्तियों की जानकारी हासिल करने के लिए पटियाला (Patiala) के प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह को समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा है। [caption id="attachment_91047" align="alignnone" width="1200"] Harcharan Singh Bhullar Harcharan Singh Bhullar[/caption]

भूपिंदर ने भुल्लर का पैसा निवेश किया

CBI द्वारा शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर ने निलंबित डी.आई.जी. भुल्लर का पैसा निवेश किया है। जिसके चलते सी.बी.आई. ने भूपिंदर सिंह को समन जारी किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही CBI भूपिंदर को गिरफ्तार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

[caption id="attachment_89397" align="alignnone" width="1200"] पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली[/caption] बता दे कि सी.बी.आई. ने 3 नवंबर को भूपिंदर से पूछताछ के बाद उसके दफ्तर और घर पर छापेमारी की थी, जहां से संपत्ति के दस्तावेज और विदेशी सामान भी मिला था। सी.बी.आई. को पता चला था कि भूपिंदर ने आई.ए.एस. व आई.पी.एस. अधिकारियों के करोड़ों रुपये की संपत्तियां निवेश की हैं।

अमित शाह की नजर में 50 IPS-IAS अधिकारी

वहीं दूसरी तरफ पंजाब (Punjab) के 50 IPS-IAS अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की नजर में हैं जिससे उनकी अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों के लिंक पूर्व DIG भुल्लर और कृष्नु से सामने आए है। [caption id="attachment_89396" align="alignnone" width="512"] पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली[/caption] बताया जा रहा है कि DIG भुल्लर रिश्वत केस के बाद CBI की जांच के जरिए केंद्र सरकार के पास ऐसे कई सबूत हाथ लगे हैं, जिससे साफ हो रहा है कि प्रदेश में कई IPS-IAS अधिकारियों ने बेनामी जायदादों में पैसा लगाया हुआ है। इस खबर के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है।