Skip to content

Punjab News: पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोहिंद्र भगत

Punjab News: पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: मोहिंद्र भगत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत ( Mohinder Bhagat ) ने आज रक्षा सेवाएं विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभाग में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों तथा विशेष रूप से युद्ध स्मारकों के नवीनीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

पूर्व सैनिकों के परिवारों को पेंशन वितरण

पंजाब सिविल सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर जिला स्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पेंशन वितरण और अन्य सुविधाएं समय पर दी जा रही हैं।

सैनिकों ने देश के लिए बहुत कुर्बानियां दी

उन्होंने यह भी बताया कि युद्ध स्मारकों के नवीनीकरण संबंधी कार्य भी तेज़ी से किए जा रहे हैं। मंत्री भगत ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानियां दी हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मंत्री ने कहा कि युद्ध स्मारकों के नवीनीकरण से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सरकार की ओर से बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।