Skip to content

Punjab: विजीलैंस ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के मामलों में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Punjab: विजीलैंस ब्यूरो ने अक्टूबर माह के दौरान रिश्वतखोरी के मामलों में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत अक्टूबर माह के दौरान 4 अलग-अलग मामलों में 3 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों को रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है।

13 विजीलैंस मामलों से संबंधित चलान पेश किये

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो ( Punjab Vigilance Bureau ) के प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो ने उक्त अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पूरे जोर-शोर से प्रयास किए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने ब्यूरो ने विभिन्न सक्षम अदालतों में 13 विजीलैंस मामलों से संबंधित चलान पेश किये थे। [caption id="attachment_71750" align="aligncenter" width="800"] punjab vigilance bureau punjab vigilance bureau[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले की गहन जांच के लिए एक विजीलैंस इंक्वायरी भी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि 4 आरोपियों के खिलाफ 3 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं और दो सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के 2 मामले भी दर्ज किए गए हैं। [caption id="attachment_3643" align="aligncenter" width="800"] jurmana[/caption]

25,000 रुपये का जुर्माना लगाया

इस संबंध में और जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने सक्षम अदालत ने विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दायर और चुनौती दिए गए रिश्वतखोरी के एक मामले में फैसला सुनाया था, जिसमें एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसे 4 साल की कैद के साथ 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।