डेली संवाद, काला संघिया। Punjab News:
विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब के युवक की मौत हो गई है।
इटली में पंजाब के युवक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक इटली (
Italy
) में रोजी रोटी कमाने गए पंजाब (Punjab) के युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुखबीर सिंह के रूप में हुई है जो पंजाब के जिला जालंधर के निकट गांव सहम का रहने वाला बताया जा रहा है।
[caption id="attachment_91034" align="alignnone" width="1200"]
मृतक की फाइल फोटो[/caption]
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह इटली (Italy) के शहर रिबाल्टाना से काम के बाद साइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक सुखबीर 6 साल पहले 2019 में इटली गया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।