Skip to content

Tarn Taran By Election: तरनतारन उपचुनाव; 11 बजे तक इतने फीसदी हुई वोटिंग, अकाली नेता ने लगाया बड़ा आरोप

Tarn Taran By Election: तरनतारन उपचुनाव; 11 बजे तक इतने फीसदी हुई वोटिंग, अकाली नेता ने लगाया बड़ा आरोप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, तरनतारन। Tarn Taran By Election: तरनतारन ( Tarn Taran ) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।192,838 मतदाता 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 222 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

11 बजे तक 23.05 % वोटिंग

नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कड़ी सुरक्षा की गई है जिसके चलते आयोग ने केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां तैनात की हैं। बता दे कि सुबह 11 बजे तक 23.05 % वोटिंग हो गई है। इसके साथ ही तरनतारन में चल रहे उपचुनाव का डीसी और एसएसपी ने जायजा लिया है। [caption id="attachment_92072" align="alignnone" width="1200"] Tarn Taran By Election Tarn Taran By Election[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वहीं दोपहर 11 बजे शिरोमणि अकाली दल ने एक एसएचओ पर धक्का करने का आरोप लगाया। कहना था कि सरकार के कहने पर एसएचओ यह कर रहा है। एक एएसआई भी इसके साथ है। सरकारी तंत्र के साथ हमारे बूथ कैप्चर किए जा रहे है।