Skip to content

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने ICE, हेरोइन समेत 78 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

War on Drugs: पंजाब पुलिस ने ICE, हेरोइन समेत 78 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 251वें दिन पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्यभर में 244 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 70 FIR दर्ज की गईं।

2.8 किलोग्राम ICE और ड्रग मनी बरामद

इसके साथ ही, पिछले 251 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 35,641 तक पहुँच गई है। छापेमार कार्रवाई के परिणामस्वरूप पुलिस ( Punjab Police ) ने आरोपियों के कब्जे से 2.8 किलोग्राम ICE, 388 ग्राम हेरोइन, 995 नशीली गोलियाँ और 24,550 रूपये की ड्रग मनी बरामद की है। [caption id="attachment_35045" align="aligncenter" width="800"] ARREST[/caption] उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशा विरोधी मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

राज्यभर में 244 छापे मारे

55 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 244 छापे मारे। दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 265 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। [caption id="attachment_87588" align="aligncenter" width="1200"] Raid Raid[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति - प्रवर्तन, पुनर्वास और रोकथाम -लागू की है। इसी के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 29 व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।