Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का कहर जारी, तीन दिन तक घने कोहरे की चेतावनी, इस दिन होगी बारिश

Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का कहर जारी, तीन दिन तक घने कोहरे की चेतावनी, इस दिन होगी बारिश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पहाड़ों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट आई है। रात का तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है, हालांकि यह सामान्य से अधिक है। आदमपुर में सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ भी आज रात से सक्रिय होने लगेगा। मौसम विभाग ( IMD ) ने 19 से 21 दिसंबर तक घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
कल फरीदकोट और बठिंडा में कोहरे के कारण दृश्यता 20 से 40 मीटर तक गिर गई थी। वहीं 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। [caption id="attachment_92550" align="alignnone" width="300"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] इसके साथ ही चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री हो गया है। 16 दिसंबर को राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।