Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update: पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में शीतलहर चल रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान गिर रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को ज़्यादा परेशानी हो रही है।

तापमान में गिरावट दर्ज

पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान की सीमा से लगे जिलों जैसे फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा, जालंधर और मानसा में आज राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
मौसम विभाग ( IMD ) अनुसार, मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर एक उच्च ऊंचाई वाला चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है। अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। [caption id="attachment_92551" align="alignnone" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption] राज्य के कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राज्य के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।