Skip to content

Jalandhar News: विंडसर पार्क कॉलोनी में देशभक्ति के रंग में रंगा 77वां गणतंत्र दिवस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 77वां गणतंत्र दिवस विंडसर पार्क कॉलोनी, गुलाब देवी रोड, जालंधर में विंडसर पार्क वेलफेयर सोसाइटी (पंजी.) के तत्वावधान में अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन भर के योगदान, अनुभव और मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण सोसाइटी के अध्यक्ष वैभव सचदेवा द्वारा किया गया, जिसके उपरांत पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के लगभग 150 निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व को गौरवपूर्ण बनाया। समारोह का समापन नाश्ते एवं आपसी मिलन के साथ हुआ, जिससे कॉलोनी में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की भावना और अधिक प्रबल हुई। इस अवसर पर वैभव सचदेवा (अध्यक्ष), एडवोकेट हरसिमरन सिंह सचदेवा (जनरल सेक्रेटरी), वरुण गुप्ता (उपाध्यक्ष), राजेश काठपाल (संयुक्त सचिव), लखविंदर पाल सिंह (कोषाध्यक्ष), राजेश कक्कड़ (चीफ पैट्रन) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।