Punjab News: पंजाब में भारी बारिश ने मचाई तबाही, घर की गिरी छत, तीन बच्चे घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, मनीमाजरा।
Punjab News: पंजाब में भारी बारिश में चलते भीषण हादसा हो गया है। खबर है कि मनीमाजरा (
Mani Majra
) के गोविंदपुर इलाके में भयानक हादसा हो गया है। मकान नंबर 1119 की छत अचानक गिर गई।
वहीं घर के अंदर मौजूद तीन छोटे बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल बच्चों की पहचान राहुल, गौरव और सनी के रूप में हुई है। स्थानीय निवासियों की मदद से उन्हें तुरंत मनीमाजरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।