Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार

Jalandhar News: जालंधर में हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया है जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा काला बक्खरा के नजदीक गढ़ी बख्शा मोड़ पर सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सवार दोनों महिलाएं भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थीं।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जब वे गढ़ी बख्शा मोड़ के पास घगवाल ढाबे के सामने पहुंचीं, तो सड़क से नीचे खड़े एक ट्रक से उनकी एक्टिवा टकरा गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

महिलाओं की हालत गंभीर

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी है।