Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में दुकान पर चोरी की बड़ी वारदात, लाखों की नकदी लेकर चोर फरार

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसी मामले सामने आते रहते है यहां चोरी लाखों रुपए चोरी कर लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।

8.50 लाख रुपए की चोरी

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला जालंधर ( Jalandhar ) में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जालंधर के बस्ती-9 इलाके में स्थित 'सन फ्लाई' की दुकान से 8.50 लाख रुपए की चोरी हो गई है। इस वारदात को अंजाम दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

दुकान की मालकिन मधु गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाला सोनू तिजोरी से साढ़े आठ लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। उसने बताया कि किसी ग्राहक की पेमेंट आई थी जिसे वे गलती से दुकान की तिजोरी में ही भूल गए थे। वहीं दो दिनों तक नकदी दुकान में ही पड़ी रही, जिसकी जानकारी शायद आरोपी को लग गई थी। चोरी की वारदात से पहले आरोपी सोनू दुकान की गाड़ी लेकर फरार हो गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।