डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि ओलंपियन और स्वर्ण पदक विजेता श्री दविंदर सिंह गर्चा (Mr.Davinder Singh Garcha) आईपीएस (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया है।
बता दे कि दविंदर सिंह गर्चा (जन्म 7 दिसम्बर 1952) भारतीय हॉकी टीम के एक महान खिलाड़ी थे। वे 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
[caption id="attachment_99153" align="aligncenter" width="400"]
Davinder Singh Garcha[/caption]
इस दौरान उन्होंने कुल 6 ओलंपिक मैचों में 8 गोल किए और 30 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 19 गोल किए। इसके साथ ही वे प्रसिद्ध मोहिंदर सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष भी थे।
[caption id="attachment_99154" align="aligncenter" width="1200"]
Davinder Singh Garcha[/caption]
वहीं सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने इस कठिन घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर से शांति और साहस देने की प्रार्थना की है, और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।