Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में किडनी रैकेट मामले की सुनवाई आज, जाने क्या है पूरा मामला

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर । Jalandhar Kidney Racket Case Update: जालंधर में साल 2015 में हुए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की परतें दोबारा खुलने लगी हैं। इससे सम्बंधित STATEOF PUNJAB VS JUNAID AHMED KHAN केस में आज यानी कि 9 जनवरी को सुनवाई होनी है। इस केस में जालंधर (Jalandhar) के सर्वोदय अस्पताल (Sarvodaya Hospital Jalandhar) के डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉक्टर संजय मित्तल सहित कई और लोग भी आरोपी हैं। इस मामले में पिछली सुनवाई 2 जनवरी 2026 को हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने अपने आर्डर में साफ़ -साफ़ लिखा है कि केस 10 साल पुराना है, इसलिए अब केस में बिना ठोस वजह कोई तारीख़ आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।  

दो डाक्टरों पर FIR

दूसरी तरफ केस की एक अहम जानकारी के अनुसार हाल ही में हुई एक FIR नंबर 233 में डॉक्टर राजेश अग्रवाल, डॉक्टर संजय मित्तल सहित कई और लोग नामजद हैं। जिसमें इन दोनों आरोपियों की संगीन धाराओं के अधीन गिरफ्तारी पेंडिंग है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस अर्जी का संज्ञान लेते हुए न्याय हित में माननीय कोर्ट ने कहा कि उन्होंने नायब कोर्ट को निर्देश दे दिए हैं कि उक्त मामले में नई बारादरी के जांच अधिकारी को सूचित किया जाये कि वो बनते कानून के मुताबिक एक्शन लें। [caption id="attachment_82925" align="aligncenter" width="1200"] Kidney Damage Symptoms[/caption]

एक साल से केस की सुनवाई

अब देखने वाली बात यह है कि जालंधर पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पिछले दिनों चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-NRI मीनाक्षी गुप्ता ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को इस केस से अलग कर लिया। वो पिछले एक साल से इस केस की सुनवाई कर रही थीं। बताते चलें उक्त Kidney Racket में जुनैद ब्रोकर था। वो किडनी देने वाले और लगवाने वालों से दलाली करता था। जिसके खिलाफ भी केस चल रहा है। इस केस में अब तक कईयों की गवाही हो चुकी है। केस हाई प्रोफाइल होने के कारण फिर से चर्चा में आ गया।