Skip to content

Punjab News: गुम हुए 328 पावन स्वरूपों का मामला: विशेष जांच टीम द्वारा छापेमारी, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News: गुम हुए 328 पावन स्वरूपों का मामला: विशेष जांच टीम द्वारा छापेमारी, 2 व्यक्ति गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 स्वरूपों के मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया और मोबाइल डिवाइस, टैबलेट, कंप्यूटर और एक्सेसरीज, स्टोरेज डिवाइस सहित दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त किए गए हैं। SIT के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के अधीन थाना सी-डिवीजन में दर्ज की गई FIR में कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। जिनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है और 14 व्यक्तियों की जांच चल रही है। इस मामले में अब तक सतिंदर सिंह कोहली और कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। [caption id="attachment_3826" align="aligncenter" width="800"] Police Raid Police Raid[/caption]

14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया

प्रवक्ता ने आगे बताया कि कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को 03-01-2026 को गिरफ्तार किया गया है। यह सहायक के रूप में काम कर रहा था और पवित्र स्वरूपों की देखभाल, मर्यादा, अनधिकृत छपाई के दौरान हुई गंभीर लापरवाहियां और कमियां में इसकी सीधी भूमिका थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब ( Punjab ) और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें चंडीगढ़ में 2 स्थान, अमृतसर शहर में 8 स्थान और गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन तथा अमृतसर देहाती में 1-1 स्थान पर छापेमारी करके तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 2 लैपटॉप, 1 स्टोरेज डिवाइस और दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड तथा दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

आगे की जांच जारी

उल्लेखनीय है कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जाएगी और जब्त किए गए दस्तावेजों तथा वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है क्योंकि भुगतान करने वाली कंपनियों की कड़ियां राजनीतिज्ञों सहित कई प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ी हुई हैं। एस.आई.टी. इस गंभीर मुद्दे की योजनाबद्ध तरीके से और गहराई से जांच कर रही है तथा पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में और स्थानों पर छापे मारे जाने और गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा आगे की जांच जारी है।